महिला आरक्षी प्रियंका का निधन, पुलिस परिवार में शोक

महिला आरक्षी प्रियंका का निधन, पुलिस परिवार में शोक


उत्तरकाशी। पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके आकस्मिक निधन से उत्तरकाशी पुलिस परिवार में शोक की लहर है।
पुलिस विभाग के अनुसार दिवंगत महिला आरक्षी प्रियंका अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित थीं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वह ग्राम कांडा, यमुनापुल, जनपद टिहरी गढ़वाल की निवासी थीं। उनके निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय और समस्त पुलिस परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस विभाग ने कहा कि प्रियंका की कर्तव्यपरायणता, सेवाभाव और विभाग के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनका असामयिक निधन पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *