रोजगार मेले में 96 युवाओं ने लिया हिस्सा, नौ का अंतिम चयन

रोजगार मेले में 96 युवाओं ने लिया हिस्सा, नौ का अंतिम चयन

हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से जगजीतपुर स्थित कार्यालय परिसर में बुधवार को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सिडकुल हरिद्वार की छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर युवाओं के साक्षात्कार लिए।
रोजगार मेले में करीब 96 युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 38 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि नौ युवाओं का अंतिम रूप से चयन किया गया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने बताया कि सेवायोजन विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में आवेदन करने और साक्षात्कार देने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *