सेल्कु मेले में रासो नृत्य और देव डोलियों ने बांधा समां

सेल्कु मेले में रासो नृत्य और देव डोलियों ने बांधा समां


उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी की टकनौर पट्टी के ग्राम गोरसाली में आयोजित सेल्कु मेले के अंतिम दिवस विकासखंड डुण्डा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार शामिल हुए। उन्होंने भगवान वासुकी नाग देवता के मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की तथा सोमेश्वर देवता का आशीर्वाद लिया। मेले में देव डोलियों की भव्य उपस्थिति, ढोल-दमाऊं की गूंज और पारंपरिक रासो नृत्य की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकपरंपराएं, देव संस्कृति और सामाजिक मेल-जोल हमारी पहचान हैं। इनके संरक्षण और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *