आईएसबीटी क्षेत्र में झगड़ा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

आईएसबीटी क्षेत्र में झगड़ा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने आईएसबीटी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर हुड़दंग करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए और दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए। इससे सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित होने और राहगीरों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहिल (35), फरहान (26) और अफरीदी खान (32), सभी निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर को धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *