13.33 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

13.33 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 13.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मुकेश कुमार (29) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की बात बताई। वह स्मैक को छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल अनिल सालार और अनिल भंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *