साइकिल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

साइकिल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी सौरभ अरोड़ा (27) निवासी संजय कॉलोनी, पटेलनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को शोभा सिंह की साइकिल घर से चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के चलते चोरी करने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई छह अन्य साइकिलें भी बरामद हुईं। पुलिस ने कुल सात साइकिलें बरामद की हैं। मामले में अन्य साइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *