कुंभकार समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस नीति की मांग

हरिद्वार। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने कुंभकार समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मनिनवाल ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ सोलर भट्टी और बिजली के चाक उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने माटी कला बोर्ड को आयोग का दर्जा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही जातिगत जनगणना में जाति का कॉलम शामिल करने की मांग की। उन्होंने समाज से अपने अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। वार्ता में समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।