जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को झिवारेड़ी निवासी भगवती प्रसाद ने फोन पर धमकी देकर पैसे मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से 26 सितंबर को पटेलनगर क्षेत्र से विशु (19) और अभिषेक (21), निवासी मंगलौर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि विशु ने कुछ समय पूर्व वादी के भवन निर्माण में काम किया था, जिससे उसके पास वादी का मोबाइल नंबर था। आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने रंगदारी मांगने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अपने फोन में व्हाट्सऐप डाउनलोड किया और उसके माध्यम से वादी को धमकी देकर पैसे मांगे। दोनों आरोपी पैसे लेने देहरादून आए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *