11 प्रतिभागियों को किया सैर-सलीका पुरस्कार से सम्मानित

11 प्रतिभागियों को किया सैर-सलीका पुरस्कार से सम्मानित


श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पर्यटन क्षेत्र में जिम्मेदार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए 11 लोगों और संस्थाओं को ‘सैर-सलीका पुरस्कार’ प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि देश के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने युवाओं से संवाद करते हुए रचनात्मक और उद्देश्यपूर्ण लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने की जरूरत है। तीन दिवसीय उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों ने समापन समारोह में प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर केंद्र निदेशक प्रो. राकेश ड्योढ़ी, पर्यटन प्रबंधन डीन प्रो. रश्मि ड्योढ़ी, प्रो. मोहन पंवार, वित्त अधिकारी डॉ. अजय मोहंती सहित शिक्षक, अधिकारी और छात्रसंघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *