अंबाड़ी में पौधारोपण कर चलाया सफाई अभियान

अंबाड़ी में पौधारोपण कर चलाया सफाई अभियान


विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान (सेवा पखवाड़ा-2026) के तहत रविवार को अंबाड़ी सेकंड बीट में विशेष पौधारोपण एवं सफाई अभियान चलाया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत ग्राम प्रधान मेहुवाला खालसा सुमित्रा चौहान की उपस्थिति में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में अंबाड़ी अनुभाग के समस्त स्टाफ के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *