29 सितंबर से हरिद्वार में राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी

29 सितंबर से हरिद्वार में राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी

हरिद्वार। जनपद में राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक योगऋषि खेल परिसर, रोशनाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 सितंबर को राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी करेंगी। अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, मलखम्ब, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, एरोबिक्स, रस्साकशी और गोला फेंक सहित अन्य स्पर्धाएं होंगी। एक अक्टूबर को विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और मैदान संबंधी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *