लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, आभूषण और बाइक बरामद

लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, आभूषण और बाइक बरामद


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने नरेन्द्रनगर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की। घटना में शामिल तीसरे आरोपित की तलाश में पुलिस टीम जम्मू रवाना हुई है।
4 सितंबर को सौरभ धमान्दा निवासी दीवान लॉज ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टिहरी, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर, अंबाला, यमुनानगर और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों के 1100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर शहनवाज जाहिद उर्फ अतीक और जाहिद उर्फ अतीक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों को 20 सितंबर को नटराज चौक के पास छोड़ी गई बाइक लेने पहुंचने पर दबोचा गया। बरामद सामान में हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, नथ, मांगटीका, झुमके और अन्य आभूषण शामिल हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने सोलन से बाइक चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *