बालिकाओं को वितरित किए सैनिटरी नैपकिन

बालिकाओं को वितरित किए सैनिटरी नैपकिन


टिहरी। सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी और नरेंद्रनगर में सैनिटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित कर स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म संबंधी जानकारी दी गई। चिकित्सक डॉ. अभिलाषा ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी और बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *