खो-खो प्रतियोगिता के लिए टिहरी से खिलाड़ियों का चयन

टिहरी। आगामी 2 से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के समन्वय से हुए ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों का चयन खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। इस दौरान खेल प्रशिक्षक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।