जौलीग्रांट मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जौलीग्रांट मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। डोईवाला पुलिस ने जौलीग्रांट स्थित मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18 की-पैड और पांच स्मार्टफोन समेत 23 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वर्ना कार संख्या भ्त्71थ्-6756 को भी सीज किया है। 16 सितंबर की रात ग्लोबल मोबाइल स्टोर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी किए जाने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने पूर्व में चोरी के मामलों में जेल जा चुके आरोपियों का सत्यापन किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 18 सितंबर को सौंग नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने जौलीग्रांट क्षेत्र में रेकी कर चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने घटना के दौरान कार की नंबर प्लेटें हटा दी थीं। गिरफ्तार आरोपियों में इजहार पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *