बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

उत्तरकाशी। तिलोथ वार्ड नंबर-3 में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार बंदर अब तक करीब 15 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।