पति घर में रख रहा दूसरी महिला, धर्म परिवर्तन के प्रयास का दावा

पति घर में रख रहा दूसरी महिला, धर्म परिवर्तन के प्रयास का दावा

लक्सर। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के नेहन्दपुर सुठारी गांव की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीओ लक्सर से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसकी सहमति के बिना दूसरी महिला को घर में रख रहा है। शिकायत में नाम बदलकर शबनूर रखने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का भी दावा किया गया है। महिला के अनुसार उसने 10 सितंबर को सुल्तानपुर चौकी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी। कार्रवाई न होने पर उसने सीओ से जांच की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *