जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, दिए निर्देश

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, दिए निर्देश


टिहरी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए मंगलवार को क्रीड़ा हॉल, नई टिहरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन चार्ज अधिकारियों सहित नगर निकायों और राजस्व विभाग के कार्मिकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों और पोर्टल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनगणना निदेशालय की निदेशक ईवा श्रीवास्तव ने वर्चुअल माध्यम से किया।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि प्रथम चरण के अनुभवों और कमियों को ध्यान में रखते हुए द्वितीय चरण की तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने भौगोलिक परिस्थितियों और ठंड को देखते हुए कार्मिकों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। चार्ज अधिकारियों को जनगणना पोर्टल की नियमित निगरानी और सूचनाएं समय से अद्यतन करने को कहा। द्वितीय चरण में प्रत्येक घर और उसमें रहने वाले लोगों की संख्या, आयु, लिंग, शिक्षा, रोजगार, आजीविका एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *