डीएम ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मंगलवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग एवं धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यात्रा मार्ग, हेलीपैडों तथा धाम में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनका सीधा प्रसारण कंट्रोल रूम में होता है। किसी भी असामान्य स्थिति पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर कार्रवाई की जाती है। यात्रा मार्ग और धाम में एसओएस सिस्टम भी स्थापित है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन 24 घंटे निगरानी रखते हुए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।