सुमननगर की चार गलियां जलमुक्त, जल निकासी जारी

हरिद्वार। लगातार बारिश से सुमननगर में हुए जलभराव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जल निकासी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन, तहसील प्रशासन, सिंचाई एवं पंचायत विभाग की टीमें मौके पर जुटी हैं। पंप सेट, टैंकर, ट्रैक्टर और ट्रैक्टर पंप सेट से पानी निकाला जा रहा है। जेसीबी से बंधा संख्या-2 काटकर सुखी नदी तक अस्थायी नाली बनाई गई है। वर्तमान में बंधा संख्या-1, 2, 4 और 5 की गलियां जलमुक्त हो चुकी हैं, जबकि गली संख्या-3 में निकासी कार्य जारी है। प्रशासन सक्शन मशीन, पंप सेट और जेसीबी के माध्यम से तीन स्तरों पर कार्रवाई कर रहा है। आवासीय मकानों में जलभराव नहीं है।