कुंभ कार्यों में तेजी के निर्देश

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार देर शाम तक विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पौराणिक भीमगोड़ा कुंड के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण का जिम्मा एचआरडीए को सौंपते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। कुंड की सफाई, जलापूर्ति, सीढ़ियों के सुधार, क्षतिग्रस्त पत्थरों को बदलने, रेलिंग, प्रवेश द्वार, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। आसपास के भवनों के फसाड को निर्धारित थीम के अनुरूप विकसित करने तथा अनियोजित ऑटो-ई-रिक्शा पार्किंग हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया।
रोड़ी बेलवाला में उन्होंने समतलीकरण कार्य शीघ्र पूरा कर सौंदर्यीकरण, प्रकाश, शौचालय और अन्य जनसुविधाओं के कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। घाटों के सुदृढ़ीकरण, एडमिन रोड और आस्था पथ के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने और वेंडिंग जोन व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए।
दूधाधारी चौक से ज्वालापुर तक प्रस्तावित सड़क नवीनीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए मेलाधिकारी ने साधु-संतों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और अन्य हितबद्ध लोगों के सुझावों को प्राथमिकता देने को कहा। सड़क पर फुटपाथ, रेलिंग, ड्रेनेज, पार्किंग, शौचालय, प्रकाश एवं फसाड कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा व सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कुंभ मेला कार्यों में स्थानीय सुझावों को मिल रहा महत्व
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों से लगातार संवाद कर रहा है। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में भूपतवाला क्षेत्र में दूधाधारी चौक से जटवाड़ा पुल तक प्रस्तावित सड़क नवीनीकरण योजना को लेकर बैठक हुई। अधिकारियों ने योजना की जानकारी देकर स्थानीय सुझाव प्राप्त किए। अपर मेलाधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे प्रकाश व्यवस्था, रंबल स्ट्रिप और आवश्यकता के अनुसार डिवाइडर बनाए जाएंगे। पार्किंग एवं शौचालय के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का आग्रह किया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि सड़क का करीब 10 से 11 मीटर चौड़ाई में ब्लैक टॉप नवीनीकरण होगा। ड्रेनेज, इंटरलॉकिंग टाइल्स और रेज्ड फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। कार्य वर्तमान सड़क क्षेत्र में ही होगा और किसी भवन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने मेला प्रशासन की पहल की सराहना की।