स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर

स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर जोर


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा कूड़ा वाहनों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। यूजर चार्ज की शत-प्रतिशत वसूली पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने चार-स्तरीय अपशिष्ट पृथक्करण के तहत गीले, सूखे, घरेलू जोखिमयुक्त और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग करने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने को कहा। उन्होंने अवैध डंपिंग साइटों, लिगेसी वेस्ट और कूड़ा निस्तारण केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालयों में स्वच्छता शपथ, रैली और जागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *