राज्य के पहले राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी किशोर भवन का हुआ शिलान्यास

राज्य के पहले राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी किशोर भवन का हुआ शिलान्यास


हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार स्थित राजकीय विशेष गृह परिसर में राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन निर्माण का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने की।
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम-2015 के तहत वर्तमान में विशेष गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी एक ही भवन में संचालित हो रहे हैं। बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने 555.15 लाख की लागत से 50 क्षमता वाले पृथक भवन निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से विधि-विवादित किशोरों को बेहतर आवास, शिक्षा, कौशल विकास, परामर्श और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किशोरों को केवल संरक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें सकारात्मक वातावरण देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने राजकीय बाल देखरेख गृह, संप्रेक्षण गृह एवं दत्तक ग्रहण एजेंसी का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह पहल बाल संरक्षण एवं सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *