छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

राहुल गांधी 17 जुलाई को करेंगे छात्र संवाद


देहरादून। कोटा के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ’’‘छात्रों की गूंज’’’ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में देहरादून महानगर के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। वहीं हरिद्वार जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक भी हरिद्वार में आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित ’’‘छात्रों की गूंज’’’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। गोदियाल ने भाजपा सरकारों पर युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार और शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात, सूर्यकांत धस्माना सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *