निःशुल्क विधिक सहायता को प्रभावी बनाने पर जोर

पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में सोमवार को पैनल अधिवक्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संचालित वादों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया गया। सचिव ने अधिवक्ताओं को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा विधिक अधिकारों के संरक्षण के निर्देश दिए। बैठक में लोक अदालतों, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों और प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।