30 जुलाई से शुरू होगा विशाल भंडारा
हरिद्वार। कांवड़ मेला के अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए मां भगवती जन सेवा समिति द्वारा चतुर्थ विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संतोष पाण्डेय ने बताया कि भंडारा 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 11 दिनों तक 24 घंटे संचालित होगा। इसमें शिवभक्तों के लिए सात्विक भोजन, विश्राम स्थल और स्नान के लिए शावर की व्यवस्था की गई है। समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सेवा शिविर में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।