फायर सेफ्टी ऑडिट कर जांचे अग्नि सुरक्षा के मानक

फायर सेफ्टी ऑडिट कर जांचे अग्नि सुरक्षा के मानक


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में तपोवन क्षेत्र स्थित होटल, होम-स्टे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला के नेतृत्व में अग्निशमन टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, विद्युत कनेक्शनों की सुरक्षा, फायर एनओसी और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था भी जांची गई।

अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई जांच

पौड़ी। जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस का फायर ऑडिट अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत फायर यूनिट श्रीनगर ने विशाल मेगा मार्ट, थलीसैंण टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर तथा फायर स्टेशन पौड़ी की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया। निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अग्निशमन संसाधनों की जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *