26 जुलाई को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा शौर्य दिवस

26 जुलाई को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा शौर्य दिवस


टिहरी। आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले शौर्य दिवस (कारगिल विजय दिवस) की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की।
बैठक में कार्यक्रम को श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सैनिक कल्याण विभाग के कर्नल सी.बी. पुन ने बताया कि बौराड़ी स्थित शौर्य स्मारक पर कारगिल विजय दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग द्वारा सुबह 8 बजे बौराड़ी चौक से शौर्य स्मारक तक स्कूली छात्र-छात्राओं की देशभक्ति रैली और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। छात्र समूहगान एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी देंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *