पहले प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने रचित अग्रवाल

हरिद्वार। शिवालिक नगर निवासी रचित अग्रवाल ने अपने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीए के सभी स्तरों को सफलतापूर्वक पार करने पर उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
रचित अग्रवाल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर में कार्यरत शिक्षक विजय अग्रवाल के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार और विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।