प्रतापनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया विरोध

प्रतापनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया विरोध


टिहरी। केतन प्रकरण को लेकर प्रस्तावित भीम आर्मी के प्रतापनगर कार्यक्रम के विरोध में क्षेत्रवासी लामबंद होकर चौदार तिराहे पर एकत्र हुए। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में जातिवाद और वैमनस्य फैलाने वाले किसी भी संगठन का प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि प्रतापनगर में वर्षों से सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ रह रहे हैं और किसी एक घटना को जातीय रंग देना उचित नहीं है। बाद में उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत, तहसीलदार और थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की और बताया कि संगठन को क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *