हेमकुंड साहिब व चारधाम यात्रा में सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

हेमकुंड साहिब व चारधाम यात्रा में सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

रुद्रप्रयाग। श्री हेमकुंड साहिब एवं चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सम्मान और सुचारु संचालन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड पुलिस एवं प्रशासन लगातार सक्रिय है।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बताया कि जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में 16 जून 2026 को हुए विवाद एवं मारपीट प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। घटना से संबंधित दोनों अभियोगों की विवेचना अब चमोली से स्थानांतरित कर हरिद्वार को सौंप दी गई है, जिसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार करेंगे। साथ ही, पुलिस आचरण पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए डीआईजी यशवंत सिंह चौहान को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जो दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड पुलिस सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान रखते हुए पूरी निष्पक्षता से कार्य कर रही है। हेमकुंड साहिब यात्रा को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, सुविधा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना सर्वाेच्च दायित्व है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि श्रद्धालुओं के धार्मिक प्रतीक चिह्नों पर कोई प्रतिबंध नहीं है और गुरुद्वारों में लंगर व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *