दूसरे दिन भी चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

दूसरे दिन भी चलाया विशेष स्वच्छता अभियान


हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के बाद उत्पन्न हुई गंदगी को देखते हुए तीर्थ नगरी हरिद्वार में दूसरे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में चमगादड़ टापू और भीमगोड़ा क्षेत्र में संचालित किया गया।
अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, नगर निगम, शांतिकुंज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद फैली गंदगी को हटाने के लिए लगातार दो दिनों तक यह अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीमों ने भी पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *