पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 7.59 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / बादल गोस्वामी,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की सख्त रणनीति और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हीरालाईन ढकरानी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार, निवासी वार्ड नंबर 09 ढकरानी, उम्र 21 वर्ष को पकड़ा। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम में कई अधिकारी और कर्मी शामिल रहे।