विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड सभागार अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ में बीएलओ बीएलओ सुपरवाइजर तथा निर्वाचन कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन कार्मिकों को आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। विकासखंड सभागार अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएलएमटी डॉ.दीपक सिंह बुटोला तथा विकासखंड सभागार ऊखीमठ में एएलएमटी सुशील चमोली ने प्रतिभागियों को बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन दस्तावेजों के अपलोड एवं अपडेट की प्रक्रिया डेटा सत्यापन तथा विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित कार्मिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के साथ ही मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं बीएलओ ऐप के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया। इससे निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी विश्वसनीय एवं सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।