भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन और सादगी की मिसाल: डॉ. धन सिंह

श्रीनगर गढ़वाल। आदिति पैलेस में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मनीष खंडूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का जीवन अनुशासन, समयपालन, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण था। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर रहते हुए भी खंडूरी ने हमेशा विनम्रता और जनसेवा को प्राथमिकता दी। मनीष खंडूरी ने कहा कि उनके पिता ने सदैव शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखा। वक्ताओं ने खंडूरी के सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।