ऑपरेशन प्रहार के तहत दो फरार वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और घटतौली के मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर थाना देवप्रयाग और कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए आरोपियों को पकड़ा। देवप्रयाग पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में लोकेश थापा को गिरफ्तार किया, जबकि कोटद्वार पुलिस ने बाट-माप अधिनियम से संबंधित प्रकरण में फरार नईम को पकड़ा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।