जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिलेगा प्रशिक्षण

जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिलेगा प्रशिक्षण


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा एफएसएसएआई के फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने बताया कि जनपद में 750 फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण में खाद्य स्वच्छता, सुरक्षित भोजन निर्माण, व्यक्तिगत हाइजीन, कचरा प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा विक्रेताओं को जिम्मेदार एवं प्रशिक्षित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *