जन-कल्याण शिविरों का आयोजन, 2125 लोगों ने लिया लाभ
हरिद्वार। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के सभी विकासखंडों में जन-कल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ऑन-स्पॉट पंजीकरण किए और पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया।
जिला प्रशासन के अनुसार शिविरों में कुल 2125 लोगों ने प्रतिभाग किया। 88 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सीधे लाभान्वित किया गया, जबकि 988 लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, लखपति दीदी, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, एनआरएलएम और स्वरोजगार योजनाओं सहित अनेक कार्यक्रमों का लाभ प्रदान किया गया।