पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, चरस और स्मैक बरामद

पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, चरस और स्मैक बरामद


देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बस अड्डा आसन बैराज ढालीपुर से नफीस को 6.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा पीएचसी कुंजा के पास से मारुक उर्फ काला को 212 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मारुक उर्फ काला पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *