बीआरपी-सीआरपी मानदेय को लेकर भ्रामक जानकारी न फैलाएं

बीआरपी-सीआरपी मानदेय को लेकर भ्रामक जानकारी न फैलाएं

देहरादून। समग्र शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत बीआरपी एवं सीआरपी कार्मिकों के मानदेय को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों को विभाग ने निराधार बताया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित 40 हजार प्रतिमाह मानदेय के अनुरूप भुगतान किया जा रहा है। आउटसोर्स एजेंसी के नियुक्ति अधिकारी मोहर सिंह ने बताया कि केवल नियमानुसार जीएसटी, पीएफ और ग्रेच्युटी की कटौती की जाती है, जबकि एजेंसी मात्र 3.85 प्रतिशत सर्विस चार्ज लेती है। उन्होंने कहा कि भर्ती और भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा कार्मिकों से भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *