एसडीएम ने किया गैरसैंण तहसील का औचक निरीक्षण

गैरसैंण/चमोली। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने गुरुवार को गैरसैंण तहसील का औचक निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और जन शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित पार्किंग निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया गया। एडीएम ने कार्यदायी संस्था और तहसील प्रशासन को स्थल का पुनः परीक्षण कर विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।