विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 35,862 गणना प्रपत्र वितरित

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 35,862 गणना प्रपत्र वितरित


चमोली। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन और गणना प्रपत्र वितरण का कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में संचालित अभियान के पहले दो दिनों में 35,862 गणना प्रपत्र वितरित किए गए। जनपद में कुल 592 बीएलओ तैनात हैं, जो 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रशासन का लक्ष्य 2,95,623 गणना प्रपत्र भरवाना है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से बीएलओ को सहयोग देने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *