रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 में सरकार गठन में भूमिका का दावा

रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 में सरकार गठन में भूमिका का दावा
 

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की किसान, मजदूर और आमजन केंद्रित विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि रालोद 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ेगा और सरकार गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जयंत चौधरी का जल्द देहरादून दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने चौधरी चरण सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की समानता पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि उत्तराखंड में रालोद का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और आगामी चुनावों में पार्टी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *