हंगामा और मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

हंगामा और मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार


श्रीनगर। सड़क पर मारपीट और उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो युवकों को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग के पास दो युवक आपस में झगड़ते हुए मारपीट कर रहे हैं और सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सईम अहमद (29) और सैम चौहान (22), निवासी श्रीनगर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *