गर्मी से राहत के आसार, उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

गर्मी से राहत के आसार, उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 मई को कई जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी चेतावनी दी गई है। 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली, पेड़ों तथा कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *