पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, बुजुर्गों का जाना हाल

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एसएसपी के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने क्षेत्र में अकेले रह रहे सीनियर सिटीजन से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा जरूरत पड़ने पर संपर्क के लिए पुलिस अधिकारियों और चीता पुलिस के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए। इस दौरान बुजुर्गों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। दून चवसपबम की इस पहल की बुजुर्गों ने सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों को आशीर्वाद दिया।