गंदगी से परेशान व्यापारियों ने उठाई सफाई की मांग

गंदगी से परेशान व्यापारियों ने उठाई सफाई की मांग


चमोली। कांडईपुल बाजार में फैली गंदगी और नालियों में जमा कीचड़ व गंदे पानी से व्यापारी और आमजन परेशान हैं। दुर्गंध के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत चमोली के अंतर्गत आने वाले इस बाजार की स्थिति पिछले एक वर्ष से खराब बनी हुई है। व्यापार संघ कांडईपुल ने आरोप लगाया कि केवल झाड़ू लगाई गई, लेकिन नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर व चुने का छिड़काव नहीं किया गया। व्यापारियों ने शीघ्र सफाई की मांग की है। जिला पंचायत अधिकारियों ने जल्द नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *