डुंडा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

डुंडा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित


उत्तरकाशी। डुंडा स्थित पाइनवुड पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में “देवभूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का अभियान” के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सम्मान, भरण-पोषण, चिकित्सा सुविधा और सामाजिक सुरक्षा पाने का कानूनी अधिकार है। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, किसान पेंशन और निराश्रित व्यक्तियों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *