आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद-उल-अजहा

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं ईद-उल-अजहा


नई टिहरी। कोतवाली में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में हुई बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारी, धर्मगुरु, जामा मस्जिद और ईदगाह के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। क्षेत्राधिकारी नई टिहरी ने सभी से भाईचारे और आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने तथा अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *