पुलिस ने विद्यालय में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

पुलिस ने विद्यालय में चलाया साइबर जागरूकता अभियान


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर साइबर क्राइम सेल टिहरी गढ़वाल ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। साइबर टीम ने लोगों को अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *